राज्य में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 के तहत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में आमजन की शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की तत्काल प्रदायगी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी शिविरों में संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 के तहत रविवार को पंचायत समिति झालरापाटन में 19 परिवाद प्राप्त हुए। जिनमें से सभी 19 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया। पंचायत समिति खानपुर में 3 परिवाद आए। जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। पंचायत समिति डग में 4 प्रकरणों में से 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पंचायत समिति अकलेरा में 4 प्रकरण में से 3 का निस्तारण और पंचायत समिति मनोहरथाना में 14 में से सभी 14 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, पंचायत समिति बकानी में 3 में से सभी 3 प्रकरणों का और पंचायत समिति भवानीमण्डी में 5 प्रकरणों में से सभी 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।


