भीलवाड़ा | शिव नंदी ब्रांड शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। कंपनी के डायरेक्टर दीपक पाल डागा के अनुसार कम समय में ही इस ब्रांड ने भीलवाड़ा और आसपास के जिलों में ग्राहकों के दिल में जगह बना ली है। भारत सरकार के FSSAI मापदंडों पर खरा उतरने वाला यह ब्रांड 100 प्रतिशत केमिकल फ्री उत्पाद उपलब्ध कराता है। शिव नंदी ब्रांड के पोष्टिक आटा, डबल फिल्टर मूंगफली तेल और कच्ची घानी सरसों तेल अत्याधुनिक फैक्ट्री में क्वालिटी स्टैंडर्ड के अनुसार तैयार किए जाते हैं। यह उत्पाद भीलवाड़ा समेत अन्य जिलों में पहुंचाए जा रहे हैं और ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। कंपनी के तेल 2 लीटर, 5 लीटर और 15 किलो के टिन में उपलब्ध हैं। गेहूं का आटा 10 किलो और 50 किलो की आकर्षक और सुरक्षित पैकिंग में ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। त्योहारों और खास मौकों पर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में शुद्ध मूंगफली तेल का उपयोग जरूरी हो जाता है। शिव नंदी ब्रांड के सभी फूड उत्पाद शुद्धता और क्वालिटी स्टैंडर्ड की जांच के बाद ही पैक किए जाते हैं।


