शिव मंदिर में लगाया कैंप, 80 लोगों का किया चेकअप

जालंधर | शिव मंदिर भार्गव नगर में समाज सेवकों की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डाक्टरों की टीम ने इलाके के लोगों का निशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर तथा अन्य जरनल चेकअप किए। कैम्प स्वं. गंगा राम तथा वेद प्रकाश की याद में उनके बेटे सतीश कुमार ने लगवाया। जिसमें डॉक्टरों की टीम ने 80 के लगभग मरीजों का चेकअप किया। सतीश कुमार ने बताया कि आज के इस महंगाई के दौर में मध्य वर्ग के लिए ऐसे कैम्प आशा की किरण लेकर आते हैं। यहां प्रेम दास, शंटी, रजनीश, बब्बू व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *