भास्कर न्यूज | लुधियाना सम्राट कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में मंगलवार को मंदिर प्रांगण में सोसायटी द्वारा श्री हनुमान चालीसा के विशेष पाठ का आयोजन किया गया। भक्ति के इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान वीर नारायण सिंह ने शिरकत की और संकटमोचन बालाजी महाराज के चरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रख्यात पं. संजय शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुए इस पाठ के दौरान हनुमान चालीसा की चौपाइयां गूंजी। शास्त्री के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन ने स्थानीय निवासियों को भक्ति के सूत्र में पिरो दिया। पाठ के समापन के बाद जय श्री बालाजी के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी और मोहल्ला निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बालाजी महाराज की भव्य आरती की गई और उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।


