शिव मंदिर से चांदी का सामान चोरी करने वाले एक आरोपी की पहचान

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने कांगड़ा कॉलोनी शिव मंदिर से तीन किलो चांदी का सामान चोरी करने वाले एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी की पहचान सौरव निवासी कांगड़ा कॉलोनी के रूप में हुई है। इसके अलावा दो अज्ञात युवक शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि वीरवार की रात चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच कर रहे हैं। अमृतसर| थाना गेट हकीमां की पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन और एक हजार ड्रग मनी सहित एक तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ढपई के रहने वाले सुखा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान युवक को रोककर उसकी तालाशी लेने पर हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *