शिव महापुराण में दो बेटियों का विवाह कराएंगी रेणुका

भास्कर न्यूज | सोनहत ब्लॉक मुख्यालय में महादेव समिति सोनहत की ओर से शिवमहापुराण कथा सोमवार से शुरू हो गई है। आयोजन से पहले बसंत झरिया से स्टेडियम ग्राउंड तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जयकारों से सोनहत की नगरी गूंज उठी। इस दौरान महादेव सेवा समिति की संरक्षक व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह समेत 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। विकासखंड में पहली बार आयोजित हो रहे शिव महापुराण कथा के कलश यात्रा में लोगों में खासा उत्साह रहा। कलश यात्रा के बाद पहले दिन कथा आरंभ हुई, जिसमें शिवलिंग पूजा, महात्मा कथा का वाचन आचार्य विनयकांत त्रिपाठी ने किया। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन शिव नैवेद्य रुद्राक्ष महिमा, नारद मोह की कथा का वाचन किया जाएगा। तीसरे दिन बुधवार को काम रति चरित, सती चरित, पार्वती चरित की कथा सुनाई जाएगी। गुरुवार को चौथे दिन शिव-पार्वती विवाह महोत्सव, पांचवें दिन शुक्रवार को कार्तिकेय चरित, गणेश जन्मोत्सव, छठवें दिन शनिवार को नंदीश्वर अवतार हनुमान जन्मोत्सव, सातवें दिन रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग, महोत्व पार्थिव, शिवलिंग, देवी चरित की कथा सुनाई जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि इस शिव महापुराण कथा के दौरान सोनहत क्षेत्र की दो गरीब निर्धन परिवार के बेटियों का विवाह पूरे रस्मों रिवाज के साथ मेरे द्वारा कराया जाएगा। यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा सुनने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *