जालंधर | शिव शक्ति मंदिर सूर्या एनक्लेव में भक्तों ने मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माता रानी की चौंकी करवाई गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में रवि कक्कड़ एंड पार्टी ने महामाई के भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। यहां नरेश सहगल, विनोद गुप्ता, परविंदर बहल, दिनेश सहगल, रजिंदर बेरी, उमा बेरी, अमरजीत अमरी, राजू अरोड़ा, रणधीर खन्ना, जतिंदर, अंकुश धवन व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


