शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया हवन

भास्कर न्यूज | जालंधर शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम फगवाड़ा रोड में भक्तों की ओर से हवन श्रद्धापूर्वक किया गया। धाम के अध्यक्ष व पंडित विजय शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। उन्होंने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि गुरु का महत्व किसी भी व्यक्ति के जीवन में सूर्य के समान होता है, जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को गोविंद यानी ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है क्योंकि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग गुरु ही प्रशस्त करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *