शिव शनि देव मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन:पांचवें वार्षिकोत्सव पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, 5000 श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

लातेहार के बाजारटांड स्थित शिव शनि देव मंदिर में पांचवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने सुशील अग्रवाल और निर्मल महलका के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत शनि देव भगवान के अभिषेक, विधिवत पूजन और हवन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में खुशहाली आती है और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से लोगों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस धार्मिक आयोजन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका सहित राजधनी प्रसाद यादव, प्रमोद प्रसाद सिंह, विनोद कुमार महलका, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *