रांची | शिव शिष्यों ने एचईसी क्षेत्र में शुक्रवार को पौधरोपण किया। शिव शिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद ने कहा कि कि शिव शिष्यता की जननी दीदी नीलम आनंद के 73 वें जन्मदिवस के अवसर पर 27 जुलाई तक पौधारोपण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें पूरे देश-विदेश में कम से कम 73 हजार पौधे लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया है। आज के पौधारोपण अभियान में कुल 286 पौधे लगाए गए। मौके पर बरखा आनंद, प्रो रामेश्वर मंडल, रत्नम, गौरी, रामशंकर, गौतम, शिव कुमार, राजेश, रजनीश, आदित्य व अन्य मौजूद थे।


