तुपकाडीह | बिक्रम संवत 2082 नव वर्ष पर तुपकाडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों ने रविवार को गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर हिन्दू नव वर्ष का स्वागत किया। स्कूल के प्राचार्य मंटू गिरि ने शहर वासियों को बधाई दी। जगह-जगह पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया।


