शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू:5 जनवरी तक रहेगा, छोटे बच्चों को मिलेगी राहत

झालावाड़ में सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। कड़ाके की ठंड में सुबह स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स खासकर छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है, जो 25 दिसंबर से लागू होगी। अत्यधिक ठंड को देखते स्टूडेंट्स के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो चुकी है। जिले में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। राजस्थान में शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से ही शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसम्बर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक यह अवकाश रहेगा। शिविरा पंचांग में अवकाश की तिथि पहले ही निर्धारित थी। जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति थी। अब शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री ने सर्दी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है, ताकि बच्चों की सेहत पर कोई असर न हो। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सात डिग्री से नीचे जा चुका है। विशेष रूप से उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता ने बताया कि 24 दिसंबर को अर्ध वार्षिक परीक्षा का आखिरी पेपर रहेगा। इसके बाद 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी
जिले भर में इन दिनों शीतलहर का दौर जारी है। रविवार को भी मौसम में ठंडक बनी रही। सोमवार को सुबह से ही मौसम में परिवर्तन होने के कारण ठंडा मौसम बना हुआ है। ऐसे में अधिकांश लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *