शीतलहर और कुहासे से कांप रहा झारखंड:5.4 डिग्री पर पहुंचा रांची का पारा, रांची, खूंटी, गुमला सहित 20 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। सुबह-सुबह पूरा प्रदेश घने कोहरे की चादर ओढ़े नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आलम यह है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पू. सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *