शीतलहर की वजह से रांची के स्कूलों में छुट्‌टी:अत्याधिक ठंड के कारण 6 और 7 जनवरी को बद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल

रांची जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 और 7 जनवरी को बंद रहेंगे। कड़ाके की ठंड और चल रही शीतलहर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने ये आदेश शनिवार को जारी किया। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में शीत लहर को देखते हुए अत्याधिक ठंड पड़ने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। एसी स्थिति में शीतलहर के प्रकोप के कारण 6 और 7 जनवरी 5 को जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च/मध्य/प्राथमिक विद्यालय और सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रखे जाएंगे। शिक्षकों को आना होगा स्कूल साथ में डीसी ने निर्देश दिया है कि सभी कोटि के सरकारी उच्च/मध्य/प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कार्यरत शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी इस अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का करेंगे। रांची में कांके का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस झारखंड में शीतलहर का सितम जारी है। ठंडी हवा के झोकों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। ओस की बूंदें जमने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में कांके राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का ​पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *