शीतलहर से रिकॉर्ड गिरावट, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री:48 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा, किसानों को फसलों में पाले की चिंता

सिवनी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो मंगलवार को 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे और ठंड के कारण फसलों पर पाला पड़ने का खतरा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरे की चादर छाई रहती है। हालांकि दोपहर की धूप राहत देती है, लेकिन शाम होते ही बर्फीली हवाओं का असर बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि कोहरे और ठंड के कारण फसलों पर पाला पड़ने का खतरा है। बढ़ सकती है चने में इल्लियां और गेहूं के पीले पड़ने की समस्या कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सर्द हवाओं के रुकने पर चने में इल्लियां और गेहूं के पीले पड़ने की समस्या बढ़ सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे रात में हल्की सिंचाई करें और खेतों की मेढ़ पर धुआं करें। चिकित्सकों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोग ठंड से बचने के लिए गुड़ और तिल से बनी खाद्य सामग्री का सेवन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *