भखारा| कोर्रा के गांधी चौक में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। नवमीं पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को बाजे-गाजे के साथ सेवा गीत गाते हुए गांव भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की पूजा आरती की। प्रतिमा को शीतला तालाब लाया गया। यहां पूजा आरती के बाद विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति के आशीष साहू, जीवन साहू, भुनेश्वर साहू, श्रवण साहू, ईश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।


