शीला अग्रवाल स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई

लोहरदगा|महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अयंगर की जयंती के अवसर पर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में वंदना सभा के दौरान श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामानुजन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मधुमिता शर्मा, मंजू देवी एवं अनीता देवी उपस्थित रहीं। अनीता दीदी ने रामानुजन के जीवन, उनके संघर्ष तथा गणित के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद रामानुजन ने अपनी प्रतिभा से विश्व को गणित के अनेक महत्वपूर्ण सूत्र और प्रमेय दिए। गणित आचार्य दिनेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा षष्ठ से नवम तक के भैया-बहनों के बीच विभिन्न गणितीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, पहाड़ा, मॉडल निर्माण, त्वरित गिनती एवं जीवनी व्याख्यान शामिल थे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भैया-बहनों को गणित के प्रति रुचि विकसित करने तथा रामानुजन जैसे महान वैज्ञानिकों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित की सुंदरता, उपयोगिता और तार्किक सोच के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *