अमृतसर | शहर में शुक्रवार को गर्मी भरा दिन रहा। इस दौरान दिन का पारा 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात के तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 27.4 दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 29 जुलाई तक मौसम साफ रहने वाला वाला है, गर्मी लोगों को सताएगी। वहीं दिन व रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। वहीं 30 और 31 जुलाई को आंधी के साथ बारिश की संभावना रहेगी।


