शेखावाटी-यूनिवर्सिटी में एक सब्जेक्ट में 24 में 19 स्टूडेंट्स फेल:ABVP ने किया प्रदर्शन, लापरवाही की जांच की मांग, NSUI ने खेलों में धांधली का लगाया आरोप

सीकर में कटराथल स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन दिया। शेखावाटी यूनिवर्सिटी में ABVP ने एम.ए. 2nd सेमेस्टर के हिस्ट्री सब्जेक्ट के रिजल्ट में 24 में से 19 स्टूडेंट्स को फेल करने के मामले की जांच की मांग की है। वहीं NSUI के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी गेम्स में हुई धांधली के विरोध में ज्ञापन सौंपा। 24 में से 19 स्टूडेंट्स एक सब्जेक्ट में फेल, लापरवाही का आरोप
ABVP के विभाग संयोजक उत्तम फगेड़िया व इकाई अध्यक्ष विकास गुर्जर ने बताया- हिस्ट्री सब्जेक्ट के एम.ए. सेकेंड सेमेस्टर रिजल्ट में 24 में से 19 रेगुलर स्टूडेंट्स को एक ही विषय में फेल कर दिया गया। यूनिवर्सिटी से संबद्ध कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भी Archive and history पेपर में लगातार फेल किया गया है। इसमें धांधली और लापरवाही का आरोप लगाया गया। छात्रों ने वीसी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। इस दौरान रितेश चौधरी, नितेश शर्मा, अंकित चाहर, राजाराम, अमित पारीक,अनिरुद्ध शर्मा, सुमित सेवदा, कृष्णगोपाल, कृष्ण सेवदा, योगेश खीचड़, राजवीर सिंह, डूंगर सिंह, लोकेश गुर्जर, राजेश मील आदि मौजूद रहे। NSUI का यूनिवर्सिटी गेम्स में धांधली के विरोध में ज्ञापन
वही NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी गेम्स में हुई धांधली के विरोध में ज्ञापन सौंपा। बास्केटबॉल प्लेयर सोनम ने बताया- उसने बास्केटबॉल की वेस्ट जोन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। वहां उसने 40 मिनट तक प्रैक्टिस की। जबकि सिर्फ 2 मिनट खेलने वाले खिलाड़ी का सलेक्शन कर लिया गया। सोनम ने मैच की वीडियोग्राफी देखकर इलीजिबिल कैंडिडेट के सलेक्शन की मांग की है। राहुल चौधरी ने बताया- दूसरे कॉलेज के रेगुलर स्टूडेंट का शेखावाटी यूनिवर्सिटी में नॉन कॉलेजिएट होते हुए भी चयन कर लिया गया। खेलों में ट्रायल के नाम पर खानापूर्ति की गई। राहुल चौधरी ने खेलों में सलेक्शन के जांच की मांग की है। इस मौके पर NSUI के इकाई अध्यक्ष मुकेश तारपुरा, हितेष ढाका, टंवरपाल सिंह शेखावत, अजय घासिल, महेंद्र चिलका आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *