शेखावाटी यूनिवर्सिटी से SFI के 5 छात्रनेता पुलिस हिरासत में:फीस बढ़ोतरी के विरोध में दो दिन से धरने पर बैठे थे, संगठन ने जल्द रिहाई की मांग की

सीकर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे SFI के 5 छात्र नेताओं को आज शाम को दादिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार से इन्होंने धरना शुरू किया था। अब छात्र संगठन SFI ने हिरासत में लिए छात्र नेताओं की जल्द रिहाई करने की मांग की है। दादिया थाना पुलिस ने राजू बिजारणियां,देवराज हुड्डा,जयकुमार, कन्हैया चौधरी,संदीप नेहरा को हिरासत में लिया। इन लोगों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में संचालित साइबर सिक्योरिटी,फोरेंसिक साइंस, AI फर्स्ट सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म शुरू किए हैं लेकिन इनकी परीक्षा फॉर्म फीस पीजी की तुलना में बहुत ज्यादा है। ज्यादा फीस लेने के बावजूद भी ना तो हमारे टीचर है और ना सिलेबस हुआ। समय पर क्लास भी नहीं लगती और सबसे ज्यादा फीस इन डिपार्टमेंट की है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द फीस कम की जाए अन्यथा छात्र संगठन एसएफआई आंदोलन तेज करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *