शेड्स ऑफ बॉलीवुड में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

लिटिल ब्लॉसम्स स्कूल ने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह शेड्स ऑफ बॉलीवुड उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह का उद्देश्य भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग को जीवंत रूप में प्रस्तुत करना तथा नन्हे बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर मंच को जीवंत कर दिया। नन्हे कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, रंग-बिरंगे परिधान और भावपूर्ण मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 4 की अनंता और अमायरा ने आत्मविश्वास के साथ किया, जबकि कुंजल ने विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों पर आधारित स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे स्कूल की चेयरपर्सन वंदना मुर्रिया, डायरेक्टर रुहानी कोहली तथा प्रधानाचार्या निधि चोपड़ा ने किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं रेट्रो थीम में सजी-धजी नज़र आईं, जिससे पूरा वातावरण बॉलीवुड के पुराने दौर की याद दिलाने लगा। वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *