शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:कोलकाता की कंपनी ने निवेशकों को ठगा, एक व्यक्ति से 3 लाख और दूसरे से 15 लाख हड़पे

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कोलकाता की एक कंपनी ने कई निवेशकों के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। सुदना के पटेल नगर निवासी सतेंद्र ठाकुर ने शहर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। सतेंद्र ने बताया कि उन्होंने 2014 से 2016 के बीच सोबरन कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड में 3 लाख रुपए का निवेश किया था। यह कंपनी कोलकाता के टॉलीगंज में स्थित रीजेंट पैलेस में पंजीकृत थी। सतेंद्र ने आईडीबीआई बैंक के माध्यम से पैसे जमा किए थे। अब कंपनी का कार्यालय भी बंद कंपनी ने शुरुआत में सिर्फ 20 हजार रुपए का भुगतान किया। इसके बाद पैसों का भुगतान बंद कर दिया। सतेंद्र जब कोलकाता गए तो कंपनी के एमडी प्रियांशु राणा और सीएमडी बिरेन मेहता ने भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। अब कंपनी का कार्यालय भी बंद है। इसी तरह पलामू जिले के चामा गांव के 60 वर्षीय मोहन राम ने भी 15 लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी ने उन्हें हर महीने 5 प्रतिशत रिटर्न का वादा किया था, लेकिन उन्हें एक रुपए भी नहीं मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी ने कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *