शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 41 लाख की ठगी:दुर्ग पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ा; कई राज्यों में मोस्ट-वांटेड था

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 41 लाख 53 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल सिंगला को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को ट्रेडिंग एजेंट बताकर पीड़ित से शेयर बाजार में निवेश कर प्रॉफिट कमाने का झांसा दिया था। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के बताया कि 27 मई 2025 को विद्युत नगर पद्मनापुर निवासी मयंकपुरी गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 16 से 21 मई के बीच एक अनजान शख्स ने शेयर मार्केट में रकम लगाकर लाभ कमाने का लालच दिया। उसने ट्रेडिंग वेबसाइट से जुड़ने के लिए लिंक भेजा था। कुल 41 लाख 52 हजार ठग लिए मयंक पुरी गोस्वामी ने बताया कि ठगों के झांसे में आकर उन्होंने लगातार 2 लाख और 3 लाख की रकम दुर्गा इंटरप्राइजेस के खाता ट्रांसफर कर किया। यह रकम अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाते से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के खाते में ट्रांसफर किया था। 20 मई को उन्होंने फिर से इसी बैंक खाता में आरटीजीएस के माध्यम से उन्होंने 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी साहिल सिंगला ने कुल 41 लाख 52 हजार ठग लिए । जांच में पता चला कि दुर्गा इंटरप्राइजेस का खाता साहिल सिंगला, निवासी मेन बाजार करनाल (हरियाणा) के नाम पर था। आरोपी ने गुमराह करने के लिए फर्जी नाम का बोर्ड लगा रखा था जबकि मौके पर कोई दुकान अस्तित्व में नहीं थी। आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार बैंक खातों की जांच में पीड़ित द्वारा भेजे गए कुल 20 लाख रुपए की पुष्टि हुई। विशेष टीम को करनाल भेजा गया, जहां आरोपी को घेराबंदी कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 12 साइबर फ्रॉड केस दर्ज हैं। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *