बालेसर में रविवार को 52 मील स्थित आईनाथ एकेडमी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने हिस्सा लिया। विधायक राठौड़ ने बताया-शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 300 राजस्व गांवों का गठन किया जा चुका है। अब इस क्षेत्र में 50 नई ग्राम पंचायतें और 4 नई पंचायत समितियां बनाई जाएंगी। नई पंचायत समितियों में आगोलाई, चाबा, खिरजा और नाथड़ाऊ शामिल हैं। विधायक ने बताया-नई पंचायतों का गठन जनता की राय से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी गांव के लोग विरोध करेंगे तो वहां नई पंचायत नहीं बनाई जाएगी। नई पंचायतों के गठन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और गांवों का विकास करना है। ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नवनियुक्त बालेसर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत, आगोलाई मंडल अध्यक्ष ओमाराम पालियाल और सेखाला मंडल अध्यक्ष नाथूसिंह गोगादेव का विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भंवरसिंह इंदा, बाबूसिंह इंदा, उम्मेदसिंह सुवालिया, चामू संयोजक मनोहरसिंह ठाड़िया, बालेसर संयोजक रूपसिंह इंदा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


