लुधियाना| गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीजीएनआईएमटी) के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग ने शेल स्क्रिप्टिंग और साइबर सुरक्षा पर वर्कशॉप आयोजित की। विभागाध्यक्ष प्रो. सतिंदरजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बीसीए और एमसीए छात्रों के लिए इस वर्कशॉप की उपयोगिता बताई। वर्कशॉप में अंश इंफोटेक लुधियाना के अंश अनेजा और आशीष जलोटा ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शेल स्क्रिप्टिंग का परिचय दिया। जीजीएनआईएमटी के प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच यह वर्कशॉप बेहद जरूरी है।


