शैक्षणिक भ्रमण कर उत्पादों के संबंध में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा संजय देवांगन के संरक्षण में शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मोहंदी स्थित जया स्पेशलिटी क​ेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया। जहां प्रबंधक सतीश भगत एवं टेक्निकल इंजीनियर काजल सिंह द्वारा विद्यार्थियों को प्लांट में बनने वाले उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों का उपयोग फर्टिलाइजर एनालिटिकल रीजेंट जैसे अनेक कार्यों में होता है। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण इंटरेक्टिव लर्निंग का एक हिस्सा है। इस तरह के शैक्षिक दौरे छात्रों को उनके डोमेन से संबंधित सैद्धांतिक अवधारणा के व्यावहारिक परिप्रेक्ष्य के साथ-साथ वास्तविक कार्य वातावरण के बारे में प्रमुख जानकारी देते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को कार्यस्थल पर किए जाने वाले विभिन्न व्यावसायिक संचालन और प्रक्रियाओं के इनपुट और आउटपुट की पहचान करने के लिए प्रत्यक्ष अनुभव देना, सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रदर्शन के अंतर को समझना, विद्यार्थियों के कौशल निर्माण, उद्योग में उपयोग होने वाले उपकरणों आदि की जानकारी देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा देवांगन, महेश साहू, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, हीरेंद्र साहू, रितेश बंजारे, डॉक्टर नवीन राजपूत, मोनिका सिन्हा, मासूम वर्मा, भारती साहू, कमलेश चेलक, नेमू साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *