शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने महानदी का उद्गम स्थल के इतिहास व भौगोलिक महत्व को जाना

भास्कर न्यूज | महासमुंद ग्राम लाफिन खुर्द के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यार्थियों व आचार्यों को मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। बच्चों को छत्तीसगढ़ की जीवन दायिनी नदी महानदी के उद्गम स्थल व श्रृंगी ऋषि के आश्रम, सिहावा पर्वत का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बच्चों ने महानदी के उद्गम के इतिहास को करीब से जाना व समझा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गंगरेल बांध, अंगार मोती व बिलई माता धमतरी का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक, भौगोलिक व सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्यों ने बच्चों को पर्यटन स्थलों के इतिहास के बारे में बताया व बच्चों को इन सभी जानकारियों को घर जाकर नोट करने की बात कही गई। इस दौरान भ्रमण करके बच्चें आनंदित हुए व उत्साह के साथ पर्यटन स्थलों की जानकारियां ली। इस मौके पर रेखराज साहू, मंजूषा साहू, लोकेश सेन, रूपेश साहू, गीतेश्वरी साहू, शीतल ध्रुव, नमिता साहू, अनिता साहू, झरना साहू, हीना यादव, विरेंदर ध्रुव, शिव कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *