शॉर्ट सर्किट से आग, कार एसेसरी का गोदाम राख

दुगरी रोड आत्म पार्क के नजदीक स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में सोमवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने धुआं व लपटें उठती देख तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की तारों से शॉर्ट सर्किट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां कार एसेसरी का काम होता है और ऊपरी मंजिल में गोदाम है। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम में रखा कार एसेसरी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने हालात पर काबू पा लिया और आगजनी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *