भास्कर न्यूज | अमृतसर विजय नगर गली नंबर-7 में शरीन माल एंड कंपनी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी में भारी गिनती में धागे के रोल रखे हुए थे, जो जलकर राख हो गए। यह घटना वीरवार की दरमियानी रात तकरीबन 1 बजे की है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाड़िया पहुंची थीं। सात घंटे के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की लपटे फैक्टरी के बाहर तक जा रही थी। फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिस पर काबू पा लिया है। फैक्ट्ररी के मालिक सचिन कुमार ने बताया कि फैक्टरी में रात के समय कोई नहीं था। वह रोजाना की तरह शाम को फैक्टरी बंद करके अपने घर चले गए थे। आधी रात को आस-पास के लोगों ने फोन करके बताया कि उनकी फैक्टरी में आग लग गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उनका तकरीबन 60 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी हैं।


