शोकाकुल परिवार से मिलकर सांसद ज्योत्सना ने ढांढस बंधाया

भास्कर न्यूज | कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर आरपी नगर स्थित उनके निवास पहुंची। सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद ने पोड़ीबहार की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रही प्रेमलता मिश्रा के निधन पर उनके निवास भी पहुंची और परिजन से मिलकर अपनी संवेदना जताई। सांसद ने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुरेशचंद्र रोहरा के निधन पर सिंधी गुरुद्वारा स्थित निवास पहुंचकर तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कोरबा के युवा टेंट व्यवसायी राज अरोरा के निधन पर राताखार स्थित निवास पहुंचकर परिजन को संबल प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *