जालंधर| सतगुरु कबीर जी की जयंती पर 11 जून को जालंधर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर, भार्गव कैंप से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन सतीश बिल्ला, प्रधान राकेश भगत, आप से अतुल भगत और अफसरों की बैठक तैयारियों के मुद्दे पर हुई है। आप लीडरशिप ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर शोभायात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के साथ मंदिर में बैठक की और यात्रा मार्ग में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने सड़क, सीवरेज और बिजली की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि तुरंत मरम्मत या पैच वर्क की जाएगी। साथ ही सीवरेज की सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए ताकि यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ अशोक कुमार, बलदेव कुमार, पार्षद पति सौरभ सेठ, पार्षद हरजिंदर लाडा, जॉइंट कमिश्नर मनदीप कौर, एसई रजनीश डोगरा, एसई गगनेजा, एसडीओ करन दत्ता, एसडीओ हरप्रीत सिंह, जेई गितांश, जेई हरिंदर सिंह और नगर निगम का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा है।


