अमृतसर | कायस्थ श्रीवास्तव परिवार वेल्फेयर सोसायटी की ओर से माता चिंतपूर्णी मेले के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 5 बजे कुब्बी बेरी, शक्ति नगर, किला भंगिया से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बजरंगी सेना, मां काली, माता वैष्णो देवी, सरस्वती, मां नैना देवी, बाबा भोले नाथ की सुंदर झांकियां सजाई गई। इस दौरान शिव झांकी में कलाकारों ने तांडव नृत्य पेश किया जिसे देकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।


