शौक पूरे करने के लिए बनाई थी महिला चोर गैंग:मास्टर माइंड को कोटा से पकड़ा, ज्वेलर को बातों में उलझा करते चोरी

जयपुर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली महिला चोर गैंग की मास्टर माइंड को अरेस्ट किया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पीछा कर कोटा से पकड़ा है। शौक पूरा करने के लिए महिला चोर गैंग बनाई गई, जो कस्टमर बनकर ज्वेलर को बातों में उलझाकर गहने चुराती थी। एयरपोर्ट थाना पुलिस गैंग की फरार दो महिलाओं की तलाश कर रही है। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- महिला चोर गैंग की मास्टर माइंड नीरू उर्फ सोन्या (38) निवासी कल्याणपुरा सिमलिया कोटा ग्रामीण को अरेस्ट किया गया है। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर उसे चिन्हित किया। उसके बाद पीछा कर कोटा में दबिश देकर पकड़ा। जिसके कब्जे से ज्वेलर शॉप से चुराई चांदी की 6 पायजेब जब्त की गई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी नीरू उर्फ सोन्या ने अपनी रिश्तेदार महिला मौसम और गुड्‌डी के साथ ज्वेलरी शॉप में चोरी करना कबूल किया है। वह कई राज्यों में ज्वेलरी शॉप में बातों में उलझाकर गहने चोरी कर चुकी है। अपना और परिवार का खर्चा चलाने के साथ ही घूमने-फिरने के शौक करने के लिए गैंग बनाई। जयपुर शहर के एयरपोर्ट इलाके के अलावा प्रताप नगर व झोटवाड़ा में भी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *