शौर्य को हेड बॉय, सुहानी को हेड गर्ल चुना

लुधियाना| फोकल पॉइंट के बीसीएम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए इन्वेस्टीचर सेरेमनी करवाई। इस अवसर पर नई छात्र परिषद का गठन हुआ। इस अवसर पर प्रिंसिपल नीरू कौड़ा और हेड एकेडमिक सिंपल वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सदस्यों में शौर्य शर्मा को हेड बॉय, सुहानी को हेड गर्ल, कृष्णम को डिप्टी हेड बॉय, पल्लवी को डिप्टी हेड गर्ल, मोनी कुमारी, आशीष ओझा, अमित कुमार यादव और नैतिक शर्मा को डिसिप्लिन इंचार्ज, मनसिमरन सिंह और मोहिनी गर्ग को स्कूल कैप्टन बनाया गया। सभी चयनित बच्चों को बैज लगा कर उन्हें अपने पदों की शपथ दिलाई।नवनियुक्त छात्र परिषद ने पूरी निष्ठा औरसमर्पण के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करने की शपथ ली। प्रिंसिपल नीरू कौड़ा ने सभी स्टूडेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *