श्यामलता में आदिवासी समाज ने बैठक कर महारैली में शामिल होने का लिया निर्णय

भास्कर न्यूज| खेतको आदिवासी आक्रोश महारैली को सफल बनाने को लेकर रविवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के श्यामलता में समाज के मनेष टुडू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें काफी संख्या में पुरुष महिलाएं शामिल हुई। इस संबंध में मनेष टुडू ने बताया कि कुर्मी-कुड़मी महतो के द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने के मांग के विरोध में बोकारो में आदिवासी आक्रोश महारैली में शामिल होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक रखी गई थी। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया। कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल, जमीन एवं समाज की रक्षा के लिए सदियों से लड़ता आ रहा है और आगे भी जरूरत पड़ी तो जोरदार आंदोलन की जाएगी और अपने हक अधिकार को बचाने का काम किया जाएगा। बैठक में संजय कुमार टुडू, लालचंद हांसदा, रामनाथ हांसदा, किशुन हेंब्रम, शिबू मुर्मू, रामकुमार हांसदा, सुनीता देवी, शांति देवी, रश्मि कुमारी, सुगांति देवी, बसंती देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *