श्याम नगर में 27 साल के युवक की फाइनेंसर के बेटे ने गोली मारकर हत्या की थी

लुधियाना | रविवार रात शहर में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। श्याम नगर इलाके में 27 वर्षीय युवक राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र नितेश कुमार, निवासी न्यू विजय नगर, हैबोवाल के रूप में हुई है। घटना रात करीब रविवार रात 11:30 बजे की है। राहुल सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा मिला, जिसे दो युवक स्कूटी पर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल की छाती पर गोली मारी गई थी। जांच में पता चला है कि घटना से कुछ समय पहले जवाहर नगर कैंप इलाके में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। उसी दौरान फायरिंग में राहुल को गोली लग गई। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को नामजद किया है। एसीपी सिविल लाइन गुर इकबाल सिंह ने बताया कि हत्या का आरोप फाइनेंसर हरजिंदर सिंह जिंदी के बेटे मानव पर है। के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में मानव की मौजूदगी साफ देखी गई है। फिलहाल मानव फरार है और पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले मानव के चाचा कंवलजीत सिंह के घर पर फायरिंग हुई थी। कंवलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह जिंदी हत्याकांड (2020) में मुख्य गवाह हैं और उन्हें इस महीने कोर्ट में पेश होना था। पुलिस को शक है कि राहुल की हत्या के पीछे गुटबाजी और पुरानी रंजिश का भी एंगल हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *