श्याम मंदिर में दिल्ली-कोलकाता के फूलों से हुआ शाही श्रृंगार:खाटू श्याम की तर्ज पर लगा नीमच नरेश दरबार

नीमच के तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में नए साल का आगमन धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को यहां ‘नीमच नरेश’ का दरबार राजस्थान के खाटू धाम की तर्ज पर सजाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। दिल्ली और कोलकाता से मंगाए गए फूल उत्सव की भव्यता के लिए बाबा के शाही श्रृंगार हेतु विशेष रूप से दिल्ली और कोलकाता से सुगंधित फूल मंगाए गए थे। बाबा का अलौकिक स्वरूप निखरते ही पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों के लिए हुई भजन संध्या नववर्ष के इस विशेष अवसर पर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर की कोमल शर्मा, मंदसौर की माया चौहान, निम्बाहेड़ा के अखिलेश ठाकुर और इंदौर के गौरी शरण ने अपनी सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु देर रात तक पांडाल में डटे रहे।
बाबा की अखंड ज्योत के किए दर्शन गायकों द्वारा बाबा की महिमा का बखान किए जाने पर भक्त भक्ति के रंग में सराबोर होकर झूम उठे। देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने बाबा की अखंड ज्योत के दर्शन कर नए साल में खुशहाली की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *