धमतरी| श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट धमतरी द्वारा श्री श्याम मंदिर धमतरी धाम में 3 दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 26 फरवरी को निशान यात्रा के साथ शुरू होगी। निशान यात्रा दोपहर 3 बजे मठ मंदिर से श्याम मंदिर तक 201 निशान, बाबा का दिव्य रथ, बैंड-बाजा एवं भजन मंडली के साथ निकलेगी। बाबा के रथ से पूरे मार्ग भर बूंदी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 27 फरवरी को रामधुनी समिति द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8 बजे से 10 बजे तक चलेगी। इस धार्मिक आयोजन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, लक्ष्मी जी एवं हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार के साथ ही 56 भोग अर्पण समस्त श्याम भक्तों द्वारा किया जाएगा। भजन संध्या रात 8 बजे से श्री श्याम परिवार धमतरी एवं नेहा बेरीवाल (बरगढ़) की मधुर प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें श्याम परिवार द्वारा श्याम खिचड़ी एवं स्वल्पाहार प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


