श्याम हम दीवाने तेरे, हम दीवानों से… पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री श्याम परिवार के सदस्यों की ओर से श्रीराम मंदिर छोटी अयोध्या सूर्या एन्क्लेव में भक्तों की ओर से संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर में संस्था के मुख्य सेवादार पवन कुमार ने श्री गणेश वंदना, श्याम हम दीवाने तेरे हम दीवानों से अखियां मिला ले…, खाटू वाला श्याम बाबा देव हमारो है…, मोर मुकुट माथे तिलक विराजे नीला घोड़ा छमछम नाचे रे…, व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पवन कुमार, अतुल गुप्ता, प्रमोद सिंगल, पंकज, भगवान स्वामी, गोपाल मालपानी, श्याम कपूर, अशोक जिंदल आदि मौजूद रहे। श्री राम मंदिर छोटी अयोध्या, सूर्या एन्क्लेव में स्थापित खाटू श्याम जी की प्रतिमा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *