श्योपुर कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल का निरीक्षण:अनियमितता मिलने पर डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर को नोटिस

श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विजयपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम कदवाई, मगरदेह और उमरीकलां का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्था ग्राम कदवाई और मगरदेह की आंगनबाड़ियों में बच्चे अनुपस्थित पाए गए और केंद्रों का संचालन नियमित नहीं था। विजयपुर से पके हुए भोजन की आपूर्ति में भी अनियमितता सामने आई। एनआरएलएम समन्वयक बर्खास्त लापरवाही पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत विजयपुर में समूहों का कार्य देखने वाले प्रभारी एवं एनआरएलएम के संविदा कॉर्डिनेटर बृजेश शर्मा को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। साथ ही भोजन आपूर्ति करने वाले धीरश्या स्व सहायता समूह का अनुबंध भी रद्द कर दिया गया। महिला बाल विकास विभाग पर कार्रवाई आंगनबाड़ी व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही पर सेक्टर सुपरवाइजर रमा माहौर और सीडीपीओ ज्योति चतुर्वेदी को निलंबित करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, महिला बाल विकास अधिकारी महेंद्र कुमार अम्ब को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। स्कूलों में स्टाफ की कमी मिडिल स्कूल कदवाई के निरीक्षण में कोई नियमित शिक्षक पदस्थ नहीं मिला। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आसपास के स्कूलों से शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वर्तमान में मिडिल स्कूल में तीन अतिथि शिक्षक और प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षक कार्यरत हैं। दोनों स्कूलों में कुल 35 बच्चे उपस्थित पाए गए, जिस पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ढाई महीने से बंद था उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम मगरदेह में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में सामने आया कि स्टाफ की कमी के कारण यह उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले करीब ढाई महीने से बंद था। हाल ही में एक एएनएम की पदस्थापना के बाद आज से केंद्र का नियमित संचालन पुनः शुरू कराया गया। उमरीकलां में भी निरीक्षण ग्राम उमरीकलां में आंगनबाड़ी केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएचओ सहित अगरा पीएचसी के डॉ. ऋषिराज और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आश्रम अधीक्षक को हटाने के निर्देश कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उमरीकलां स्थित शासकीय अनुसूचित जनजातीय बालक आश्रम का निरीक्षण किया। 50 सीटर आश्रम में 36 बच्चे उपस्थित पाए गए। अव्यवस्थाएं मिलने पर अधीक्षक संजय सिंह धाकड़ को अधीक्षकीय कार्य से मुक्त करने के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन की होगी विस्तृत जांच कलेक्टर ने विजयपुर से आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन आपूर्ति की विस्तृत जांच के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद को दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *