श्योपुर में करंट लगने से नाबालिग की मौत:खेलते समय पेड़ पर चढ़ा बच्चा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया

श्योपुर के बड़ौदा में एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। मृतक की पहचान वार्ड 15 खुदेल निवासी सूरज पुत्र धर्मा आदिवासी के रूप में हुई है। खेलते समय पेड़ पर चढ़ा बच्चा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया जानकारी के अनुसार, सूरज सुबह घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पास लगे सीसम के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के बिल्कुल पास से 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। संतुलन बिगड़ने या दूरी का अंदाजा न लग पाने के कारण सूरज विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ से नीचे उतारा गया शव घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग को लाइन बंद कराने के लिए सूचित किया गया। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।
पीएम के लिए भेजा गया शव इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला विद्युत करंट से मौत प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हाईटेंशन विद्युत लाइनों को सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित करने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी क्षेत्रों के पास से गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइनों को सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए या आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *