श्योपुर में नपा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी:पूर्व अध्यक्ष पर 7 दिन में कार्रवाई की मांग; नहीं तो पानी सप्लाई करेंगे बंद

नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) राधेरमन यादव ने सोमवार को पूर्व नपा अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गुप्ता ने नामांतरण संबंधी मामले को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। सीएमओ यादव ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें विभागीय अधिकारियों, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तक पहुंच चुकी हैं। अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्त नगर पालिका कर्मचारी धरने पर बैठ जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था और पानी की आपूर्ति भी बंद कर दी जाएगी। यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए उठाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *