श्योपुर में निकाली श्रीराम बारात:श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से हुई शुरुआत; सीता-राम विवाह संपन्न

श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर में चल रहे 76वें रामलीला महोत्सव में रविवार रात श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात में राम-लक्ष्मण सहित चारों भाइयों की झांकियां शामिल थीं। बारात श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से शुरू होकर शिवपुरी रोड, जय स्तम्भ, गोलम्बर और मैन बाजार होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर तक पहुंची। शहरवासियों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। कई स्थानों पर आरती उतारी गई और शीतल पेय का वितरण किया गया। रामलीला में सोमवार को श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर सीता स्वयंवर में विजय प्राप्त की। इसके बाद राजा जनक के निमंत्रण पर राजा दशरथ बारात लेकर मिथिला पहुंचे। श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर पर श्रीराम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी और शत्रुघ्न-सुकीर्ति का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय संयोजक अनीता सिकरवार और रामलीला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बारात में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और उत्सव में भाग लिया। रात बारात की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *