श्योपुर में बारिश के चलते किसान चिंतित:खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान को बचाने में जुटे; कड़ाके की ठंड से आमजीवन प्रभावित

श्योपुर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात और सुबह हुई अचानक बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा होने से किसान अपनी फसल को बचाने के लिए पॉलीथिन और तिरपाल से ढकने में रात भर से जुटे हुए हैं। मौसम की मार से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहने से साढ़े 10 बजे तक सूरज की रोशनी नहीं दिखी। बारिश के बाद बढ़ी सर्दी से लोगों को गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। गलन इतनी ज्यादा है कि लोगों को हाथ-पैर सेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने के मुताबिक, इस मौसम में सर्दी, जुखाम और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टर्स ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *