श्योपुर में मंगलवार को रघुनाथपुर डीसी के जेई लखन मालवीय को बिजली कंपनी के अधिकारियों ने निलंबित कर दिया है। 10 हजार रिश्वत लेने का आरोप जेई लखन मालवीय ने पिछले शनिवार को सुठारा गांव निवासी किसान विनोद गोस्वामी को कार्रवाई का डर दिखाकर 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। ऑफिस में ली गई रिश्वत का वीडियो फरियादी किसान के साथ में पहुंचे एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। जिसे बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। भास्कर में ये खबर पब्लिश हुई थी। बिजली कंपनी के डीई प्रतीक कुमार टुंडेलकर ने कहा कि जेई लखन मालवीय को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच भी की जाएगी।


