श्योपुर में हजारों लोगों ने किया सामूहिक गीता पाठ:गीता जयंती महोत्सव पर श्रीराम तलाई हनुमान मंदिर में 1100 लोग हुए शामिल

श्योपुर जिले में गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सोमवार को सामूहिक गीता स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय श्योपुर सहित कराहल और विजयपुर विकासखंडों में हजारों श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ गीता का पाठ किया। नोडल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय श्योपुर स्थित श्रीराम तलाई हनुमान मंदिर में 1100 लोगों ने सामूहिक गीता पाठ किया। इसी तरह, विकासखंड कराहल के आदर्श एकलव्य आदिवासी आश्रम में 500 और विजयपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 500 लोगों ने सामूहिक रूप से गीता श्लोकों का पाठ किया। यह जिलास्तरीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर परिसर में शुरू हुआ। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, गीता परिवार के सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और शासकीय सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, कैलाश गुप्ता, सुरेंद्र जाट, नकुल जैन, जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *