श्योपुर, जिला मुख्यालय की सड़क पर आवरा जानवरों की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे दो सांड आपस में भिड़ गए, दोनों के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक संघर्ष चला। सड़क पर चलते रहे इस संघर्ष के कारण कुछ पल के लिए जाम लग गया। बाद में लोगों ने जैसे-तैसे अपनी गाड़ियां वहां से निकाली लेकिन, दोनों सांढ लड़ने से तब जाकर रुके जब लोगों ने लाठी डंडे दिखाकर और पानी फेंककर उन्हें वहां से भगाया। सड़क पर चली इस लड़ाई में इंद्रेश मीणा नाम के युवक की कार को सांढ के टकराने से नुकसान हो गया, एक बाइक सवार दंपत्ती बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि, कोई हताहत नहीं हुआ, अब सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


