श्रद्धालुओं की आपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, त्योहार पर मांसाहारी बिक्री पर रोक

लुधियाना| थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मंगलवार को रेखी सिनेमा के बाहर लगी अंडे और मीट की रेहड़ी को बंद करवाया। दरअसल, गणेश चतुर्थी के अवसर पर आसपास के श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से मांग की थी कि धार्मिक माहौल को देखते हुए मांसाहारी सामान की बिक्री रोकी जाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेहड़ी संचालक को समझाते हुए बिक्री बंद करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारों के समय धार्मिक स्थल और जुलूस मार्ग के पास इस तरह की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि त्योहारों पर धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शहर में गणेश चतुर्थी के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *