श्रद्धालु उमड़े, पाठ हुए, परशुराम जयंती धूमधाम से

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा मंदिर समेत शहर के कई मंदिरों में भगवान परशुराम जयंती पर विशेष आयोजन हुए। मंदिर के प्रधान और दुर्ग्याणा कमेटी के पूर्व प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा की अध्यक्षता में मनाई जयंती में श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत कॉलेज के स्टूडेंट्स ने मिलकर मंत्रोच्चारण किया। इससे पहले मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मिलकर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का दूध, दही, शहद, गंगाजल देसी घी के साथ पंचामृत स्नान करवाए। इसके बाद सारे मंदिर को फूलों से सजाकर 11 पंडितों ने मिलकर हवन यज्ञ शुरू किया। सभी कमेटी सदस्यों ने मिलकर यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डाली। करीब दो घंटे चले यज्ञ में एडवोकेट रमेश शर्मा मुख्य यजमान बने। इस मौके पर राजीव जोशी, पिंक राज मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *