आचार्य विशुद सागर महाराज का अवतरण दिवस शहर के मंदिरों में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। आचार्य श्री के गुणों की वंदना के साथ कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर मंगलवारा में समस्त जैन समाज द्वारा आचार्यश्री के चित्र की महाआरती की गई। चित्र के सामने आदित्य जैन, पंकज टेलर, सुनील सिंघई, जिनेद्र जैन, महेंद्र जैन, अनंतराज जैन, अनेकांत जैन, पवन चौधरी, सविता मन्या, आशा सिंघई, सोनम सिंघई सहित मनीषा ने दीप प्रज्जवलित किए। श्री शांतिनाथ जिनालय में संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने आचार्य श्री के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंडित अंशुल निर्मल, अजय ज्योतिष, पंकज इंजीनियर, सुनील पब्लिशर, सौरभ इंजीनियर, जीतू सिलवानी, विनोद जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।


